यूपी कालेज में पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
यूपी कॉलेज ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया। इसमें एमएससी और एमकॉम के कई विषयों की मुख्य सूची और प्रतीक्षा सूची का कटऑफ जारी किया गया। मुख्य सूची का प्रवेश 13 जुलाई से शुरू होगा। बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए भी कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज में नये शैक्षणिक सत्र के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों की मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची का कटऑफ भी जारी कर दिया गया। शनिवार को ही स्नातक पाठ्यक्रमों की कटऑफ सूची भी जारी की गई। मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 13 जुलाई से शुरू होगा। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि एमएससी जन्तु विज्ञान, एमएससी भौतिकी, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी कृषि और एमकॉम का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन विषयों की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 13 जुलाई को संबंधित विभागों में होगा, जबकि प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 16 जुलाई को होगा।
एमकॉम की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 15 जुलाई तथा प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 18 जुलाई को होगा। जारी कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग में एमकॉम का कटऑफ सबसे अधिक 94-74 अंक रहा। इसके अलावा एमएससी भौतिकी 77-60, एमएससी कृषि 72-53, एमएससी वनस्पति विज्ञान 67-50 और एमएससी रसायन विज्ञान 66-42 अंक तक मुख्य सूची में चयन हुआ है। कॉलेज ने विभिन्न आरक्षित वर्गों एवं प्रतीक्षा सूची का कटऑफ भी जारी कर दिया है।दूसरी तरफ, शनिवार को कॉलेज प्रशासन ने बीए, बीकॉम, बीएससी (गणित), बीएससी (बायो) और बीएससी ऑनर्स (कृषि) के लिए श्रेणीवार मुख्य सूची एवं प्रतीक्षा सूची के अंक घोषित किए। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना परिणाम और मेरिट स्थिति देख सकते हैं। मुख्य सूची की काउंसिलिंग 13 जुलाई से शुरू होगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Abhishek Tripathiशॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग


