यूपी कॉलेज के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 13 जुलाई से काउंसिलिंग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला 13 जुलाई से शुरू होगा। शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। काउंसलिंग की तिथि भी तय की गई है, जिसमें सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।

यूपी कॉलेज के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 13 जुलाई से काउंसिलिंग

वाराणसी। यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। शुक्रवार देर शाम स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। स्नातकोत्तर का परिणाम शनिवार को घोषित होगा। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी (गणित), बीएससी (बायो) और बीएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम कॉलेज की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीए की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 13 जुलाई और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 16 जुलाई को विज्ञान भवन के कक्ष संख्या 15 एवं 20 में होगी।बीकॉम

एवं बीएससी (कृषि) की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 14 जुलाई और प्रतीक्षा सूची की 17 जुलाई को होगी। बीएससी (पीएम), बीएससी (बायो) मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 15 जुलाई और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी। प्राचार्य ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें