रसोइयों का मानदेय बढ़ा, सात हजार से अधिक को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान, गोंडा
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में भोजन तैयार करने वाली रसोइयों की मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा, रसोइयों को पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और वार्षिक 1,000 रुपये की सहायता भी मिलेगी।

रसोइयों का मानदेय बढ़ा, सात हजार से अधिक को मिलेगा लाभ

गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनका मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही रसोइयों और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा साड़ी एवं वस्त्र के लिए 1,000 रुपये की वार्षिक सहायता देने की घोषणा की गई है। जिले में तैनात सात हजार से अधिक रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा। जिले में रविवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई। रविवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले की सातों विधानसभाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सदर विधानसभा का मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में हुआ, जिसका शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रामसागरपति त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीसी एमडीएम गणेश गुप्ता ने बताया कि जिले की सात हजार से अधिक रसोइयों को सरकार के इन फैसलों का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक सहायता के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिलेगी। सदर विधानसभा क्षेत्र के झंझरी, पंडरी कृपाल, नगर क्षेत्र, रुपईडीह और मुजेहना की रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड और बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने डीएम ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पीएम पोषण योजना को प्रभावी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार के फैसले से रसोइयों को आर्थिक मजबूती के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा भी मिलेगी। मानदेय बढ़ने से उनके काम को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरसोइयों का मानदेय बढ़ा, सात हजार से अधिक को मिलेगा लाभ