कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का दिखा सजीव प्रसारण
कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का दिखा सजीव प्रसारण कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का दिखा सजीव प्रसारण कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का दिखा सजीव प्

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे एवं डीएम शैलेश कुमार की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका
इस दौरान सीएम कह कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय को ₹6,000 किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रत्येक वर्ष तीन साड़ी के लिए ₹1,500 की धनराशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। सरकार के इन निर्णयों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
सरकार की योजनाओं का प्रभाव
सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि सरकार की संवेदनशीलता और उनके योगदान के सम्मान का प्रतीक है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज मानदेय में की गई वृद्धि उनके समर्पण और सेवाभाव का सम्मान है।
बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य
विधायक ने कहा कि विपुल दुबे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को माताओं एवं बच्चों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मानदेय में वृद्धि सरकार द्वारा उनके परिश्रम एवं सेवाभाव के सम्मान का प्रतीक है। डीएम ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कुल 1,492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पोषण ट्रैकर ऐप के अनुसार जिले में 1,28,071 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,26,770 लाभार्थियों को ईएफएआर/एस के माध्यम से पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो लगभग 99 प्रतिशत है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर 99 प्रतिशत से अधिक बच्चों के वजन की कार्रवाई पूर्ण की जा रही है तथा लाभार्थियों के साथ 95 प्रतिशत से अधिक गृह भेंट का कार्य किया जा रहा है। कुपोषण की स्थिति में भी जिले में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुल सैम एवं मेम बच्चों की संख्या 72,469 थी, जो वर्ष 2026 में घटकर 43,347 हुई। वहीं वर्तमान में सैम एवं मैम बच्चों की संख्या घटकर 1,620 रह गई है। इससे स्पष्ट है कि बच्चों के चिन्हांकन, पोषण संवर्धन एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया आदि उपस्थित थे।
बीडीएच 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रि को कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रमाण पत्र देते सांसद-विधायक व डीएम।


