गोरखपुर से सूबे में 33 करोड़ पौधरोपण पवित्र त्रिवेणी लगा शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का आरंभ करेंगे। 35 करोड़ पौधों के लक्ष्य के साथ कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए पौधे और प्रमाण पत्र भी बांटेंगे। गोरखपुर में 55 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

गोरखपुर से सूबे में 33 करोड़ पौधरोपण पवित्र त्रिवेणी लगा शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह गोरखपुर से, प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे। रविवार सुबह वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भगवानपुर टोल प्लाजा गीडा सेक्टर 28 के समीप 08 बजे पौधरोपण करेंगे। यहां जनसभा कर वह प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे। पौधरोपण महायज्ञ के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद रवि किशन शुक्ला एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9.25 बजे के करीब स्मार्टव्हील रामगढ़झील रिंग रोड के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएंगे। पौधरोपण महाभियान में इस बार सूबे में 35 करोड़ एवं जनपद में 55 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है।

कार्यक्रम की जानकारी

मुख्यमंत्री, लिंक एक्सप्रेसवे भगवानपुर टोल प्लाज सेक्टर 28 में समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) का पौधा लगा पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे। यहां वन विभाग समेत विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे। उनके समक्ष उत्तर प्रदेश में नौ वर्ष की हरित गाथा फिल्म एवं वानिकी कैलेंडर का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों में पौधे और कार्बन क्रेडिट के तहत प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे।

मौलश्री का पौधा

मुख्य आयोजन से लौटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9.25 बजे ताल रिंग रोड के किनारे वह मौलश्री का पौधरोपण करेंगे। यहां उनके साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन शुक्ला एवं समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वन विभाग के संयोजन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीमें शनिवार दिन भर साफ सफाई में जुटी रहीं।

गोरखपुर का पौधरोपण लक्ष्य

गोरक्षनगरी में लगेंगे 55.28 लाख पौधे

इस लक्ष्य में गोरखपुर को 55 लाख 28 हजार 600 पौधरोपण की जिम्मेदारी मिली है। कुल 27 विभागों के सामंजस्य से होने वाले पौधरोपण महाभियान में सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के पास है। गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के मुताबिक शनिवार को सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों का वितरण संबंधित विभाग और चिन्हित स्थलों पर किया गया। पौधों के बेहतर विकास एवं उत्तरजीविता के लिए चिन्हित रोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के तहत गड्ढा खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास, पौध संरक्षण की आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारिया पहले ही पूर्ण कर ली गई हैं।

पौधरोपण विभागीय लक्ष्य

इन्हें मिला एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य

विभाग लक्ष्य

वन विभाग 1937000

ग्राम विकास 1861000

कृषि विभाग 576000

उद्यान विभाग 285000

पर्यावरण विभाग 238000

पंचायती राज 202000

राजस्व विभाग 143000

प्रश्नोत्तर

मुख्यमंत्री कब पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।