विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी शामिल किए जाने की मांग की है। यूपी में 1.48 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। जिसमें से 50 हजार से अधिक टीईटी पास हैं। बाकी शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग की गई है। परिषदीय स्कूलों में ऐसे 1.86 लाख शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य है। ऐसे में उनके लिए विशेष टीईटी का आयोजन किया जाएगा। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने शिक्षामित्रों को भी इसका लाभ देने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


