यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए गलतियां सुधारने का आखिरी मौका आज

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को शैक्षिक अभिलेखों में गलतियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। छात्रों को छह अक्तूबर तक संशोधन करने का समय मिलेगा। प्रधानाचार्य ऑनलाइन चेकलिस्ट के माध्यम से नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि आदि में संशोधन कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए गलतियां सुधारने का आखिरी मौका आज

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज विवरण की गलतियां सुधारने का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने छह अक्तूबर तक संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया है। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट से चेकलिस्ट डाउनलोड कर उसमें दर्ज विद्यार्थियों के विवरण का मिलान करेंगे और जरूरत के अनुसार ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। यह जानकारी डीआईओएस अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो में सुधार की सुविधा दी गई है।

इसके अलावा चेकलिस्ट में दर्ज अन्य विवरणों में यदि कोई त्रुटि है तो उसे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जा सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए गलतियां सुधारने का आखिरी मौका आज