5905 स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली, अब 22 तक जमा होगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

यूपी बोर्ड से जुड़े 5,905 स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आवेदनों की नामावली डाउनलोड नहीं की है। पहले 15 अक्तूबर तक जमा होने वाली फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र जमा करने की अंतिम तिथि बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी है। प्रधानाचार्यों को इस अवधि में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

5905 स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली, अब 22 तक जमा होगी

यूपी बोर्ड से जुड़े 5905 स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा दस एवं 12 के परीक्षा आवेदन से संबंधित अभ्यर्थियों की नामावली डाउनलोड नहीं की है। यह स्थिति तब है जबकि पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रधानाचार्यों को अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली, कोषपत्र की एक प्रति सहित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा कराना था। ऐसे में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने अभ्यर्थियों से संबंधित नामावली जनरेट/डाउनलोड कर डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए अन्तिम तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

सचिव ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विस्तारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News5905 स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली, अब 22 तक जमा होगी