कंपार्टमेंट 12 वीं में 165 पास, हाईस्कूल में सभी 30 सफल
हिन्दुस्तान, उरई
उरई में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इंटरमीडिएट में 198 में से 165 छात्र पास हुए हैं, जबकि 23 फेल हुए हैं। हाईस्कूल में 31 में से 30 छात्र सफल रहे हैं। सोमवार से अंकपत्रों का वितरण शुरू होगा।

उरई। संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 198 में से 165 छात्रों ने सफलता पाई है, जबकि 23 छात्र फेल हुए हैं। वहीं हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा में शानदार परिणाम रहा।जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि हाईस्कूल में 31 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 30 ने परीक्षा दी और एक ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा देने वाले सभी 30 छात्र पास हो गए हैं। परिणाम घोषित हो गया है और सोमवार से संबंधित विद्यालयों में अंकपत्रों का वितरण शुरू होगा।


