परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू, ऑनलाइन भेजा स्कूलों का ब्यौरा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्रों का निर्धारण तेज हो गया है। शिक्षा विभाग ने 248 स्कूलों की सुविधाओं का ब्यौरा ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची एक माह में जारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार केंद्रों की संख्या 60 से 70 के बीच रहने का अनुमान है।

परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू, ऑनलाइन भेजा स्कूलों का ब्यौरा

गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र तय करने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने जिले के 248 स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। स्कूलों का भौतिक सत्यापन होने के बाद एक माह के भीतर निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सुची जारी हो जाएगी। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन स्कूलों की जानकारी जुटाई है। इसमें स्कूल में कमरों की संख्या, बैठने की क्षमता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, स्ट्रांग रूम और पिछले वर्षों में परीक्षा केंद्र रहे या नहीं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जिले में कुल 248 माध्यमिक स्कूल हैं। इन सभी में उपलब्ध सुविधाओं और स्टाफ का ब्यौरा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों को और सख्त किया गया है。

बोर्ड की तरफ से होगा केंद्रों का निर्धारणः

जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड की तरफ से ही किया जाएगा। स्कूलों की सूची भेज दी गई है। इसी में से बोर्ड परीक्षा केंद्रों का चयन कर सूची जारी करेगा। इसके बाद सूची में शामिल स्कूलों का सत्यापन किया जाएगा। अगर कोई आपत्ति होगी तो उसका निस्तारण किया जाएगा। एक माह के भीतर केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

60 से 70 के बीच रहेगी केंद्रों की संख्याः

अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या 60 से 70 के बीच रहने का अनुमान है। बीते वर्ष करीब 64 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की सुविधा को देखते हुए वहां भी पर्याप्त केंद्र बनाने की योजना है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कब जारी होगी?−
परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची एक माह के भीतर जारी की जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू, ऑनलाइन भेजा स्कूलों का ब्यौरा