यूपी बोर्ड परीक्षा को केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2027 में आयोजित होने

यूपी बोर्ड परीक्षा को केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2027 में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। सम्बंधित विद्यालयों को 20 जुलाई तक सभी संसाधनों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देना है। इसके भौतिक सत्यापन के लिए विभागीय स्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह समिति जनपद के उच्च कोटि के 75 वित्तविहीन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन औचक रूप से करेगी। उसकी आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। गोपनीयता बनाए रखने तथा किसी प्रकार की अनियमितता से बचने के उद्देश्य से नामित सदस्यों को पहले से कोई विद्यालय आवंटित नहीं किया जाएगा।

जिविनि अपने स्तर से औचक रूप से विद्यालय का नाम उपलब्ध कराकर भौतिक सत्यापन के लिए भेजेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र की ओर से गठित समिति में सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम आसरे यादव सिधौली, शशि प्रकाश राय जीआईसी बलिया, सत्यानंद मिश्र इंका मोतिरा, राकेश पाण्डेय उमावि दुधैला, श्रीप्रकाश यादव जीआईसी अखोप, जय बहादुर उमावि सोनाडीह, कमलेश तिवारी उमावि डूहा बिहरा, श्याम ललित उमावि टोला फतेह राय और प्रमोद कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय उमावि बड़सरी शामिल हैं। जिविनि ने कहा है कि जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय से सम्बंधित सभी आंकड़ों को अपलोड नहीं किया जाएगा अथवा गलत जानकारी दी जाएगी, उन्हें परीक्षा केन्द्र पात्रता सूची से बाहर कर दिया जाएगा। सम्बंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।