यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में केन्द्र बनने को पूरे करने होंगे ऑनलाइन निर्धारित मानक

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 जुलाई से 20 सितंबर तक ऑनलाइन चलेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर सुविधाओं की जानकारी अपलोड करेंगे। डीएम द्वारा जानकारी का सत्यापन होगा और 14 सितंबर तक परीक्षा के लिए छात्र आवंटन किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में केन्द्र बनने को पूरे करने होंगे ऑनलाइन निर्धारित मानक

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केन्द्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन अवस्थापना संबंधी, भौतिक संसाधन, आधारभूत सुविधाओं को परिषद की बेवसाइट विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से अपलोड की जाएगी। डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 20 जुलाई से 20 सितंबर तक प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 20 जुलाई तक परिषद की बेवसाइट पर विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी, भौतिक संसाधनयुक्त विधिध सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को प्रधानाचार्य अपलोड करेंगे। उसके बाद तीन अगस्त तक बेवसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति से कराया जाएगा। 10 अगस्त तक तहसील स्तरीय समिति की आख्या को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से परिषद बेवसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

18 अगस्त तक जनपद के डिबार, मान्यता प्रत्याहरण कार्रवाई गतिशील होने वाले विद्यालयों, अर्नह विद्यालयों की सूची डीआईओएस पोर्टल पर जारी की जाएगी। 22 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा केन्द्रों की सूची के प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन आपत्तियां, शिकायत परिषद पोर्टल पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से परिषद के पोर्टल पर प्राप्त करायी जाएगी। 14 सितंबर तक जारी सूची के विद्यालयों में परीक्षार्थी आवंटन, दूरी अधिक होने संबंधी शिकायत, आपत्तियां प्रस्तुत की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में केन्द्र बनने को पूरे करने होंगे ऑनलाइन निर्धारित मानक