सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप का किया स्वागत
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर यूपी पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कश्यप ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। साथ में कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप का किया स्वागत
हरिद्वार। वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पहुंचे यूपी पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। यूपी, उत्तराखंड में बदलाव होकर रहेगा। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी महंत शुभम गिरी, राजेंद्र पाराशर, मशकूर कुरेशी, विजय कश्यप, वीके कश्यप आदि उपस्थित रहे।


