Bagpat News: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान
Bagpat News: शनिवार को खेकड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सपा नेता रवि बैसला ने कार्यकर्ताओं से निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर दिया गया।
Bagpat News: शनिवार को खेकड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक सपा नेता रवि बैसला ने कहा कि समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जुटना होगा। पीडीए पंचायतों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि विधानसभा क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, पूर्व सभासद राजेन्द्र यादव, डा. जितेन्द्र यादव, सुधीर यादव, दीपक यादव, गोल्डी यादव आदि शामिल रहे।


