बेरोजगारी और पेपर लीक सबसे बड़ी चिंता
प्रयागराज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बैठक हुई, जिसमें 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। पार्टी ने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, सरकारी नौकरियों की संख्या बढ़ाने, और किसानों के लिए सम्मान निधि व सस्ती कृषि सामग्री की मांग की।

प्रयागराज, कार्यालाय संवाददाता। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के महानगर कार्यालय भदरी कोठी में शुक्रवार को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह राजावत व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह ने की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में एजेंडे को बताया गया। बलवीर सिंह राजावत ने कहा कि पार्टी पेपर लीक पर रोक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, सरकारी नौकरियों की संख्या बढ़ाने, युवाओं को 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता व शून्य ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की मांग रखती है।किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह ने किसानों को 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि, शून्य ब्याज पर कृषि ऋण और कृषि सामग्री सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए किसान मार्ट स्थापित करने की भी मांग है।
इस दौरान पूनम पांडेय, राकेश पांडेय, सीमा वर्मा, संचित सिंह, शोभित सिंह, तमन्ना फातमा, भारती सिंह, मनोरमा सिंह, कुमार नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


