बसपा और आप के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आप, बसपा और अन्य पृष्ठभूमि के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें नीलम यादव, परमानंद गर्ग और दुर्गा प्रसाद शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा के कुशासन और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर नेता आ रहे हैं। नीलम ने आप में ठगा महसूस करने और गर्ग ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना बताया।

बसपा और आप के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष नीलम यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता परमानंद गर्ग और केंद्र सरकार में अधिकारी रहे दुर्गा प्रसाद सहित कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन सभी नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर और राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर प्रति दिन प्रमुख दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो इंडिया ब्लॉक को साथ लेकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नीलम यादव ने आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश को राहुल गांधी और कांग्रेस की जरूरत है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को 12 वर्ष दिए और जमीनी स्तर पर काम किया, पर वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता

राहुल को प्रधानमंत्री बनाना सपना: गर्ग

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना

बसपा के गाजियाबाद प्रमुख रहे परमानंद गर्ग ने कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे और उनके परिवार ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। बाद में वह सपा और बसपा में रहे लेकिन उनका मन लगातार कांग्रेस में रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना उनका सपना है और सभी को उनके संघर्ष में साथ देना चाहिए।

कांग्रेस में आगे भी शामिल होंगे नेता

और नेता शामिल होंगे: गौतम

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग पार्टियों के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कई नेता और कार्यकर्ता अभी और शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक दूसरी पार्टियों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला चलता रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में कौन-कौन शामिल हैं?−
आम आदमी पार्टी की नीलम यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता परमानंद गर्ग और दुर्गा प्रसाद सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबसपा और आप के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा