आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की
उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकत्रियों ने 15 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वे 15 दिसंबर 2025 से लंबित मांगों के लिए आंदोलन कर रही हैं। आशा वर्कर्स ने न्यूनतम मानदेय, प्रोत्साहन राशि, और अन्य सुविधाओं की मांग की। प्रदर्शन में कई सदस्य शामिल हुए और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।

प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध एक्टू के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को आशा कार्यकत्रियों ने बालसन चौराहे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।एक्टू जिला सचिव देवानंद ने कहा कि 15 दिसंबर 2025 से आशा कर्मी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार से वार्ता के बावजूद मांगों पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष रेखा मौर्य ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं में सरकार की अनदेखी को लेकर रोष है।जिला सचिव मंजू ने कहा कि बकाया प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम 21 हजार रुपये मानदेय, आशा संगिनी को 28 हजार रुपये, ईपीएफ-ईएसआई, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य व जीवन बीमा समेत अन्य मांगें उठाईं।
प्रदर्शन में सरिता त्रिपाठी, संगीता सिंह, बसंती,रंजना, आरती पटेल, अंजू शर्मा,कलावती, लालिमा,रेखा श्रीवास्तव, निशा , कल्पना पटेल, किरन सिंह, आदि मौजूद रहीं।


