शिबू की प्रतिमा का अनावरण चार को , उधवा से जाएंगे हजारों झामुमो कार्यकर्ता
उधवा में 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा भी होगी, जिसमें हजारों झामुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई।

उधवा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम उनकी पहली पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय में चार अगस्त को होगा। मौके पर विशाल श्रद्धांजलि सभा भी होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उधवा से हजारों झामुमो कार्यकर्ता उस दिन साहिबगंज जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से झायुमो जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। झायुमो जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा जी का सफल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है ।
उसमें कार्यकर्ताओं को पंचायत व प्रखंड स्तर से कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा निर्देश मिले हैं। उधवा से हजारों की कार्यकर्ता एकजुट होकर राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल,कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाखुर रहमान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम,जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक,जिप सदस्य रानी हांसदा आदि थे। फोटो 6, बैठक को संबोधित करते झायुमो जिला सचिव।


