अयोध्या 2

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

आजादी की लड़ाई के गुमनाम योद्धा, जिनका इतिहास गांव की चौखट तक सिमट गयातिरंगा फहराने पर पड़ी लाठियां, आजादी के बाद भी गुमनाम रहे जानकी प्रसाद1932 में गांधी के अनशन की खबर सुन पुणे पहुंचे, पुलिस ने पकडा...

 अयोध्या 2

आजादी की लड़ाई के गुमनाम योद्धा, जिनका इतिहास गांव की चौखट तक सिमट गया तिरंगा फहराने पर पड़ी लाठियां, आजादी के बाद भी गुमनाम रहे जानकी प्रसाद

1932 में गांधी के अनशन की खबर सुन पुणे पहुंचे, पुलिस ने पकडा और पीटा

स्वतंत्रता संग्राम का योगदान

नेवरा बाजार में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बुलंद की थी आवाज

फोटो : 1 डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बना स्मृति कक्ष

रुदौली संवाददाता। देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष करने वाले जिले के कई सेनानियों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ, लेकिन गांव- कस्बों में ऐसे भी जांबाज सिपाही रहे, जिनका योगदान गांव की चौखट व स्थानीय स्मृतियों तक सिमटकर रह गया।जिनमें से एक नाम मवई क्षेत्र में जन्मे जानकी प्रसाद खरे भी है।इन्होंने तिरंगा फहराने से लेकर गांव - गांव लोगों को जागरूक करने के साथ साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी उन्हें स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन तक का लाभ नहीं मिल सका।जिसका उल्लेख मवई क्षेत्र के नेवरा गांव के प्रसिद्ध साहित्यकार डा अनवर हुसैन और उनकी बिखरे तहरीरें नामक पुस्तक में मिलता है,जिसे वरिष्ठ साहित्यकार इमरान अलियाबादी ने वर्ष 2024 में प्रकाशित किया था।मवई ब्लॉक क्षेत्र के लखनीपुर गांव में एक साधारण परिवार वंशीधर के घर जन्में जानकी प्रसाद खरे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उस दौर में आजादी की आवाज उठाना आसान नहीं था। अंग्रेजी शासन के दमन और सख्त निगरानी के बीच आंदोलनकारियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद जानकी प्रसाद अपने साथियों के साथ आंदोलन से जुड़े रहे और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इन्होंने अपने लोगों के साथ अंग्रेजी शासन का विरोध किया।जिसके बाद इन्हें बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ीं।इनको शिक्षा का अवसर न मिलने से उनकी सही जन्मतिथि का पता तो नहीं चल सका, लेकिन स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार उनका जन्म वर्ष 1909 के आस पास माना जाता है।

महात्मा गांधी से प्रेरणा

गांधी जी से प्रभावित होकर कूदे आजादी की जंग में

जानकी प्रसाद महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे।वह आस पास के गांवो में घूमकर लोगों को अंग्रेजी शासन के खिलाफ जागरूक करते और गांधीजी के सिद्धांतों का प्रचार करते थे।स्थानीय लोगों के अनुसार वह हिंदू-मुस्लिम एकता के पक्षधर थे और गांव में छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते थे। बताया जाता है कि वे दलित परिवारों के यहां भोजन कर वह सामाजिक बराबरी का संदेश देते थे।

गांधी के अनशन की खबर सुन पहुंचे पुणे

पुलिस प्रताड़ना और संघर्ष

वर्ष 1932 में कम्युनल अवार्ड के विरोध में महात्मा गांधी के यरवदा जेल में अनशन की खबर सुनकर जानकी प्रसाद खरे बिना किसी को बताए पुणे पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार जेल के आसपास घूमते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। बाद में पुणे छोड़ने की चेतावनी देकर उन्हें रिहा कर दिया। लौटने के बाद उन्होंने गांव-गांव स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई। इसी दौरान नेवरा के प्रसिद्ध साप्ताहिक बाजार में उन्होंने ‘महात्मा गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए तिरंगा फहराया और अंग्रेजी शासन के खिलाफ भाषण दिया। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस घटना का लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

पेंशन का लाभ न मिलना

दस्तावेज नहीं होने से पेंशन से भी रहे वंचित

आजादी के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, जानकी प्रसाद के जेल जाने या पुलिस प्रताड़ना का लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। परिवार के मुताबिक उन्होंने इसे लेकर कभी मलाल नहीं जताया। उनके लिए देश की आजादी,सामाजिक एकता और समाजसेवा ही सबसे बड़ा उद्देश्य था।

सादगीपूर्ण जीवन

खादी को बनाया जीवन का हिस्सा

क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार डा अनवर हुसैन बताते है कि जानकी प्रसाद का जीवन बेहद सादगीपूर्ण था।वह कुर्ता-धोती पहनते और घर में स्वयं सूत कातकर तैयार किए गए कपड़ों का इस्तेमाल करते थे। गांव के बुजुर्गों के अनुसार कुएं के पास बैठकर सूत कातना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को उन्होंने अपने जीवन में उतारा। 1983 में उनका निधन हुआ और गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। आज उनकी कहानी एक गुमनाम की तरह है,लेकिन क्षेत्र के बुजुर्गों की स्मृतियों में जीवंत है।

नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल

डा निहाल रजा ने नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने की पहल की

रुदौली के डा निहाल रजा ने नई पीढ़ी को क्षेत्र की गौरवशाली विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागांव में रुदौली क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विशेष स्मृति कक्ष का निर्माण कराया है। रजा ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और योगदान से परिचित कराना है। कक्ष के माध्यम से इतिहास के उन गुमनाम नायकों की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास किया गया है, जिनका योगदान समय के साथ विस्मृति में चला गया।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जानकी प्रसाद खरे का जन्म कब हुआ था?−
जानकी प्रसाद खरे का जन्म वर्ष 1909 के आस पास माना जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या 2