तिरंगामय हुआ माहौल, मुंडेश्वरी धाम में फहराया विशाल तिरंगा
हिन्दुस्तान, भभुआ
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कैमूर जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन ने लोगों से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है।

प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, दिखा देशभक्ति का उत्साह स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को ले कैमूर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांवों तक प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, जीविका दीदियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

