बिजली कर्मियों ने पौधरोपण का बनाया रिकार्ड
वृक्षारोपण महाअभियान में लगाये बीस हजार दो सौ पौधे सौ पौधे 31एएएनपी02 अनपरा बिजलीघर में विभिन्न प्रजातियों के पौध
अनपरा,संवाददाता। बिजली उत्पादन में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना ने अब पौधरोपण में भी नया रिकार्ड बनाया है। शासन के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जारी पौधरोपण कार्यक्रम में अब तक कुल 20 हजार 200 पौधे रोपित किये जा चुके है।
पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
शुक्रवार को परियोजना मे सीजीएम इं अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने खाली पार्क में सैकड़ों फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया गया।
विशेष अभियान के तहत पौधे लगाना
सीजीएम अनपरा इं अजय कुमार कटियार व महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान के तहत इस माह वन विभाग के सहयोग से वन भूमि पर 20000 पौधे तथा परियोजना परिसर में जगह जगह कुल लगभग पांच सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। इस मौके पर महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, महाप्रबंधक सिविल इं. निशीथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर किया इसमें कलमी आम जैसे आम्रपाली,मल्लिका,चौसा,थाई बनाना,एप्पल बेर,थाई अमरूद,जामुन,आंवला,बेल,नीबू,बहेड़ा,अशोक के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभियंताओं व अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की।


