डॉ. अनिल सुलभ का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डॉ. अनिल सुलभ के नामांकन में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं हैं, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव तय है। नामांकन की जांच सोमवार शाम को होगी। यदि सभी प्रपत्र सही पाए गए, तो वे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होंगे।

डॉ. अनिल सुलभ का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ

आगामी कार्यकाल के लिए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हो रहे निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे डॉ. अनिल सुलभ का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। चूंकि नामांकन के अंतिम दिन तक केवल डॉ. अनिल सुलभ की ओर से ही कुल 10 (सेट) में नामांकन-प्रपत्र भरे गए और किसी भी अन्य ने अपना नामांकन नहीं किया। सोमवार की शाम चार बजे नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। यदि डॉ. सुलभ की ओर से भरा गया एक भी नामांकन-प्रपत्र सही पाया जाएगा, तो उनका निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है।

रविवार को भी डॉ. सुलभ की ओर से छह सेट में निर्वाचन पदाधिकारी पंडित जी पांडेय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धनंजय चौबे और राधे रमण (तीनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायायालय) के समक्ष नामांकन किए गए। प्रत्येक सेट के लिए दस निर्वाचक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी। रविवार को प्रस्तावक के रूप में प्रेमलता मिश्र 'प्रेम', डॉ. पूनम आनन्द, आराधना प्रसाद, डॉ. सुमेधा पाठक, डॉ. पूनम देवा, अभिलाषा कुमारी, डॉ. सीमा रानी, उत्तरा सिंह, डॉ. नीतू, राजकांता राज, डॉ. कुमार अरुणोदय, डॉ. रत्नेश्वर सिंह, ब्रह्मानन्द पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडॉ. अनिल सुलभ का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ