पत्नी से विवाद के बाद नाले में मिला पति का शव

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव में 22 वर्षीय पंकज गोस्वामी का शव तालिब सराय मोहल्ला के नाले में मिला। पंकज का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से बाहर गए थे। रात में उनके दोस्त ने शव देखा और सूचना दी। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। परिवार ने मामले की जांच की मांग की है।

पत्नी से विवाद के बाद नाले में मिला पति का शव

उन्नाव, संवाददाता। शहर के सिद्धनाथ मंदिर के पीछे तालिब सराय मोहल्ला स्थिति नाले में शनिवार देर रात 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान हजारी टोला सिद्धनाथ मंदिर निवासी पंकज गोस्वामी पुत्र बबलू के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब 6.30 बजे पंकज का पत्नी दीक्षा से घर के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह घर से निकल गया।

घटनाक्रम

देर रात करीब 10 बजे उसके दोस्त ने सिद्धनाथ मंदिर के पीछे नाले में पंकज का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन पंकज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। रविवार दोपहर परिजन दोबारा शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

पारिवारिक जानकारी

मृतक पंकज सिद्धनाथ मंदिर में फूलों की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी वर्ष 2020 में दीक्षा से हुई थी। दंपती की एक साल की बेटी है। पंकज की मां गुड्डी देवी हैं। उसकी तीन बहनें दुर्गा, निन्ही और सोनी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

नैतिक संदर्भ

मृतक पंकज की बहन ने आरोप लगाया कि पंकज के साथ उसकी पत्नी दीक्षा उर्फ सुमन ने मारपीट की थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद पंकज ने पत्नी और मोहल्ले के लोगों से कहा था कि “आज के बाद हम नहीं आएंगे घर।” इसके कुछ घंटे बाद उसका शव नाले में मिला। परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

अनुसूचित प्रश्न

पंकज गोस्वामी का शव कहां मिला?
पंकज गोस्वामी का शव तालिब सराय मोहल्ला स्थिति नाले में मिला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी से विवाद के बाद नाले में मिला पति का शव