ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउन्नाव कांड: एम्स में लगी अदालत, पीड़िता का बयान दर्ज

उन्नाव कांड: एम्स में लगी अदालत, पीड़िता का बयान दर्ज

कार हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का बुधवार को बयान दर्ज किया गया। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई गई। दुष्कर्म कांड के आरोपी...

उन्नाव कांड: एम्स में लगी अदालत, पीड़िता का बयान दर्ज
नई दिल्ली | प्रमुख संवाददाताThu, 12 Sep 2019 04:27 AM
ऐप पर पढ़ें

कार हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का बुधवार को बयान दर्ज किया गया। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई गई। दुष्कर्म कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भी सुनवाई के लिए तिहाड़ जेल से एम्स लाया गया। विशेष न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने यहां ट्रॉमा सेंटर में स्थापित अदालत में मामले की सुनवाई की। अन्य आरोपी शशि सिंह भी सुनवाई के दौरान मौजूद था।

सीबीआई ने अदालती कार्यवाही के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। रायबरेली में 28 जुलाई को सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद से पीड़िता एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई थी जबकि उसके वकील घायल हुए थे। पीड़िता ने 2017 में सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना के वक्त वह नाबालिग थी।

प्रतिदिन सुनवाई : न्यायाधीश शर्मा ने गवाही पूरी होने तक प्रतिदिन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। सुनवाई बंद कमरे में होगी इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे बंद रहेंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें