न्यायालय की सख्ती के बाद वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अचलगंज, बारासगवर और सफीपुर पुलिस ने मिलकर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरिशचन्द्र, शिवसहाय, कोमल सिंह, विनीत कुमार, दिलीप, और सुरेश शामिल हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।

न्यायालय की सख्ती के बाद वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

उन्नाव। न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ जनपद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अचलगंज, बारासगवर और सफीपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटी गिरफ्तार किए। अचलगंज पुलिस ने साहबखेड़ा हड़हा गांव निवासी हरिशचन्द्र (56) को गिरफ्तार किया। वह स्पेशल कोर्ट बनाम 138 एनआई एक्ट कानपुर नगर के मामले में वारंटी था। वहीं बारासगवर पुलिस ने चन्दरपुर निवासी शिवसहाय (50) और गयाबक्शखेड़ा निवासी कोमल सिंह (53) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। इसी क्रम में सफीपुर पुलिस ने नकोटन उर्फ अमराखेड़ा निवासी विनीत कुमार (35), सदमपुर निवासी दिलीप (36) और सकहन मुसलमानान निवासी सुरेश (55) को गिरफ्तार किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsन्यायालय की सख्ती के बाद वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार