खुदकुशी को उकसाने का आरोपित गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, उन्नावउन्नाव में सदर कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की खुदकुशी के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। 12 जुलाई को अल्का ने आत्महत्या की थी। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि दामाद विकास अवस्थी ने उसकी बेटी को प्रताड़ित किया। विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार विवाहिता को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के मामले में पति को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 12 जुलाई को शेखपुर मोहल्ला निवासी अल्का ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली थी। पिता राम प्रसाद ने पुलिस ने तहरीर देकर बेटी अल्का को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दामाद विकास अवस्थी पर केस दर्ज कराया था। मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर शराब मील के पास रहने वाले विकास अवस्थी पुत्र स्व. रमाकांत को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। यहां कोर्ट आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


