स्टेट के लिए जिले के 10 वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने पक्की की जगह
उन्नाव के 10 खिलाड़ियों का चयन प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें सात बालक और तीन बालिकाओं का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी है और प्रतियोगिता से अच्छे परिणाम की उम्मीद है।

उन्नाव। स्कूल स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के सात बालक व तीन बालिकाओं का चयन हुआ है। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने स्टेट के लिए जगह पक्की की है। चयन के बाद खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। बालक वर्ग में गौरव, शशांक, सार्थक, आर्यन, आदर्श, अंश और देवर्ष का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में पायल, मानवी और नेहा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी है। कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खेल क्षमता, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों का अभ्यास लगातार जारी है। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में जिले के लिए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।


