आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी 4 की मौत, कई जख्मी

यूपी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देव खरिया गांव के पास शनिवार को तड़के  सवारियों से भरी एक निजी बस आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादस में 4 लोगों की मौत हो...

bus rammed into a tractor trolley on lucknow-agra expressway four dead

यूपी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देव खरिया गांव के पास शनिवार को तड़के  सवारियों से भरी एक निजी बस आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादस में 4 लोगों की मौत हो गई और 4 दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में बच्चों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। सीएचसी बांगरमऊ और जिला अस्पताल उन्नाव में घायलों का उपचार चल रहा है जिसमें डेढ़ दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में सवार ज्यादातर यात्री बिहार और हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं। देर रात करीब  बस सवारियों को लेकर बिहार के मधुबनी  के लिए रवाना हुई थी

शंभू नाथ ट्रेवल्स हरियाणा की बस शुक्रवार को गुरुग्राम के मोहल्ला खालसा मंडी से मधुबनी बिहार प्रांत के लिए चार दर्जन सवारियों को लेकर निकली थी। भोर में करीब 5:00 बजे बस देवखरिया गांव के पास पहुंची तो आगे तरबूज लादकर जा रही ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद बस मौके पर ही पलट गई ।इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गई। बस में सवार 2 बच्चों समेत चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में कोहराम मच गया । चारों ओर चीख-पुकार होने लगी । वहां से गुजर रहे राहगीरों ने  पुलिस को सूचना दी ।यूपीडा कर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

करीब डेढ़ दर्जन घायल यात्रियों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में कराया गया भर्ती कराया गया है। जिन  यात्रियों की हालत गंभीर है उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि हादसे में जख्मी लोगों का उपचार कराया जा रहा है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। राहत बचाव का कार्य जारी है।

हादसे में लोग हुए जख्मी जिनकी हो चुकी है शिनाख्त

रंजीत कुमार पुत्र दुखी लाल थाना कर्जन बिहार

राम विनोद यादव गुड़गांव हरियाणा

बलराम यादव गुड़गांव

राम अवतार निवासी गुड़गांव

सरस्वती गुड़गांव 

अंजनी कर्जन बिहार

पर उस राम निवासी बिहार

संतोष मंडल राघवपुर बिहार

बेबी देवी मधुबनी बिहार

विष्णु मधुबनी बिहार

रीता निवासी बिहार

नंदिनी मधुबनी बिहार

उदय गाईघाट

शिव कला गुड़गांव

सुनीता देवी मधुबनी बिहार

 श्रीकांत देवरिया

बंदना मधुबनी बिहार

मनीष मधुबनी बिहार

राजकिशोर राघोपुर बिहार

अंकित मधुबनी बिहार

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी 4 की मौत, कई जख्मी