सदर अस्पताल : इलाज के दौरान अधेड़ श्रद्धालु की मौत

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में श्रावणी मेला के दौरान एक अज्ञात अधेड़ श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। वह गेरुआ रंग की सैंडो गंजी और पैंट पहने हुए था।

सदर अस्पताल : इलाज के दौरान अधेड़ श्रद्धालु की मौत

देवघर। श्रावणी मेला के दौरान देवघर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक अज्ञात अधेड़ श्रद्धालु की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर ने सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी।

पुलिस प्रक्रिया

सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक श्रद्धालु की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए विभिन्न तकनीकी माध्यमों के साथ अन्य आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व लापता श्रद्धालुओं से संबंधित सूचनाओं का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके और परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। मृतक की उम्र लगभग 55 से 58 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह गेरुआ रंग की सैंडो गंजी और पैंट पहने था। मृतक के पास से ऐसा कोई पहचान-पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके।

पुलिस की जांच

समाचार लिखे जाने तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धालु को सदर अस्पताल में कब भर्ती कराया गया था और किसके द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों और मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध अभिलेखों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि श्रद्धालु को किस परिस्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया था। बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार टुडू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमलोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस श्रद्धालु के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल बैद्यनाथ धाम ओपी अथवा निकटतम थाना को सूचित करें।

सवाल और जवाब

श्रद्धालु की पहचान के लिए पुलिस किन प्रयासों में जुटी है?
पुलिस विभिन्न तकनीकी माध्यमों के साथ पहचान के लिए प्रयास कर रही है, साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों, मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व लापता श्रद्धालुओं से संबंधित सूचनाओं का भी मिलान कर रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसदर अस्पताल : इलाज के दौरान अधेड़ श्रद्धालु की मौत