ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जान
हिन्दुस्तान, हरदोई
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जानट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जानट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जानट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जानट्

हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर मौत हो गई। वह अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के वक्त ट्रेन बालामऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी ले आई। इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। उसके पहनावे से वह शराबी या मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।


