सत्र 2026-30 में दो कॉलेजों में नहीं होगा साइंस संकाय में नामांकन : कुलपति

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2026-30 में एके सिंह कॉलेज जपला और सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज के साइंस संकाय में नामांकन प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिए गए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण नामांकन नहीं हो पाएगा।

सत्र 2026-30 में दो कॉलेजों में नहीं होगा साइंस संकाय में नामांकन : कुलपति

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2026-30 में एके सिंह कॉलेज जपला और सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज तरहसी में साइंस संकाय में नामांकन के लिए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया है। इस कारण सत्र 2026-30 में साइंस में विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दोनों कॉलेजों में साइंस संकाय शिक्षकों की घोर कमी है। मार्च-अप्रैल माह में शिक्षकों की कमी दूर करने को निर्देश दिया गया था,परंतु दोनों कॉलेजों में आज भी साइंस संकाय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक शर्त पूरा करेगा तब नामांकन संभव है।

कुलपति ने शनिवार को एनपीयू के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालय की तुलना में इस विश्वविद्यालय का सत्र कम विलंब है। उनका प्रयास है कि सत्र को नियमित किया जाए इस दिशा में उनके स्तर से प्रयास भी जारी है। आने वाले समय में सत्र नियमित करने की बात कही। एक जवाब में कहा कि स्मार्ट पैनल का भुगतान अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राशि जो उपलब्ध कराई गई थी,उसका अवधि समाप्त हो जाने के कारण सरकार को पत्राचार किया गया है कि राशि उपलब्ध कराया जाए,ताकि स्मार्ट पैनल का भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले बार के दीक्षांत समारोह का बिल का भुगतान अभी तक लंबित है और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण सितंबर माह में दीक्षांत समारोह कराना संभव नहीं है। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ, डॉ गौरव श्रीवास्तव, डॉ रवि शंकर आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसत्र 2026-30 में दो कॉलेजों में नहीं होगा साइंस संकाय में नामांकन : कुलपति