इविवि के सभी कॉलेजों के पीएचडी शोध होंगे ऑनलाइन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी शोध कार्यों को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सभी महाविद्यालयों के शोध-प्रबंध अब ‘शोध गंगा’ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे, जो अपलोड की निगरानी करेंगे। यह पहल शोध की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाएगी।

इविवि के सभी कॉलेजों के पीएचडी शोध होंगे ऑनलाइन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी शोध कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के शोध-प्रबंध भी अब सीधे ‘शोध गंगा’ पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो शोध कार्यों की निगरानी और समयबद्ध अपलोड सुनिश्चित करेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक शोध गंगा पोर्टल पर शोध-प्रबंधों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संबद्ध कॉलेजों को अपने शोधार्थियों की पीएचडी थीसिस निर्धारित प्रारूप में विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद केंद्रीय पुस्तकालय ‘शोध गंगा’ पोर्टल पर शोध-प्रबंध अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेगा。

शोध वाइवा की सूचना

इविवि के शोध अनुभाग को शोधार्थियों की पीएचडी वाइवा संबंधी सूचना केंद्रीय पुस्तकालय को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कॉलेजों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी शोध-प्रबंध शोध गंगा के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। अधिसूचना में प्रत्येक संबद्ध कॉलेज से वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष या प्रभारी पुस्तकाध्यक्ष को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है, जो केंद्रीय पुस्तकालय और कॉलेज के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

शोध की गुणवत्ता में वृद्धि

विशेषज्ञों की मानें तो इस पहल से शोधार्थियों के कार्य राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे और शोध की गुणवत्ता व पहुंच दोनों में वृद्धि होगी।

निश्चित प्रश्न

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नई व्यवस्था का क्या उद्देश्य है?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी शोध कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।