जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट बिना भी बीए में मिलेगा प्रवेश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश 2026 के लिए नया मेरिट निर्धारण फॉर्मूला जारी किया है। अब बिना जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) दिए भी छात्र भर्ती में भाग ले सकेंगे, लेकिन उन्हें जीएटी में शून्य अंक मिलेंगे। मेरिट भाषा, डोमेन विषय और जीएटी अंकों को जोड़कर बनाई जाएगी। डोमेन विषयों की संख्या 23 कर दी गई है।

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट बिना भी बीए में मिलेगा प्रवेश

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश 2026 के लिए मेरिट निर्धारण का नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को जीएटी वाले खंड में शून्य अंक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार अंतिम मेरिट भाषा, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। भाषा अनुभाग में हिंदी और अंग्रेजी में से जिस विषय में अधिक अंक होंगे, वही मेरिट में शामिल किए जाएंगे। वहीं डोमेन में निर्धारित विषयों में से सर्वाधिक अंक वाले विषय का स्कोर जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश के लिए डोमेन विषयों की संख्या 18 से बढ़ाकर 23 कर दी है।

इनमें से किसी एक विषय का होना अनिवार्य होगा। बीए प्रवेश के लिए निर्धारित 23 डोमेन विषयों में से (अकाउंटेंसी, कृषि, मानवशास्त्र, जीवविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, रसायन विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, उद्यमिता, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, जनसंचार, गणित, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र आदि) हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।