इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के नए कटऑफ जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2026 के तहत नई कटऑफ सूची और काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया है। अनारक्षित के लिए 141.10 अंक और अन्य श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। एसएनएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी बीएससी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के नए कटऑफ जारी

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2026 के तहत विभिन्न विभागों की नई कटऑफ सूची और काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज में ई-काउंसिलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यहां अनारक्षित के लिए 141.10, ओबीसी के लिए 141, ईडब्ल्यूएस के लिए 106.20 और एससी के लिए 100.80 अंक कटऑफ निर्धारित किया गया है।

कटऑफ अंक

संगीत विभाग ने एमए/एमपीए (वोकल) का तीसरा कटऑफ जारी करते हुए अनारक्षित के लिए 136 और ओबीसी के लिए 110 अंक तय किया है। एमए शिक्षा की तीसरी सूची में ओबीसी 102, एससी 80 और एसटी 63 अंक निर्धारित किए गए हैं। मानवशास्त्र विभाग की दूसरी सूची में अनारक्षित 68 अंक और ओबीसी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। वहीं हिंदी विभाग ने दूसरी मेरिट सूची में अनारक्षित 158, ओबीसी 138, एससी 106, एसटी 66 और डब्ल्यूयू 27 अंक या उससे अधिक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।

खन्ना कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया

एसएस खन्ना में प्रवेश शुरू

एसएनएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सीयूईटी के माध्यम से बीएससी (बायो एवं मैथ्स) प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्राओं से आवश्यक अभिलेखों के साथ शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2026 के तहत कब नई कटऑफ सूची जारी की?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2026 के तहत नई कटऑफ सूची और काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।