पीडीए पंचायत में पदयात्रा रोकने का किया गया विरोध

हिन्दुस्तान, बागपत
share

घिटौरा गांव में रविवार को सपा की पीडीए पंचायत हुई, जिसमें बालैनी में रोकी गई पदयात्रा पर चर्चा की गई। पंचायत में सभी ने महापंचायत का निर्णय लिया, जिससे लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे। रवि बैसला ने समाज के किसान, मजदूर और गरीबों के हित के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

पीडीए पंचायत में पदयात्रा रोकने का किया गया विरोध

घिटौरा गांव में रविवार को सपा की पीडीए पंचायत हुई। जिसमें बालैनी में रोकी गई पीडीए की पदयात्रा को लेकर चर्चा हुई। पदयात्रा रोकने के विरोध में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। घिटौरा गांव के शिव मंदिर में रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बालैनी में पीडीए साइकिल और पदयात्रा को रोके जाने पर चर्चा की गई। पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि समाज रवि बैसला के साथ है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाज के लोग एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाएंगे।

रवि बैसला ने कहा कि सपा किसान, मजदूर, गरीबों के हित के लिए लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। पंचायत में लीलू प्रमुख, मुकेश प्रधान, विक्रम, बेगराज नेताजी, महीपाल, बिजेंद्र, महेंद्र प्रधान, प्रेम सिंह, कृष्ण दरोगा, टेकराम, सूरज आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीडीए पंचायत में पदयात्रा रोकने का किया गया विरोध