आंदोलन की रणनीति को यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस का मंथन
हिन्दुस्तान, रामपुर
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस की बैठक आज शाम 5:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में होगी। इस बैठक में संगठन के आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। फोरम के अधिकारी सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील कर रहे हैं।

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस रामपुर यूनिट की एक आवश्यक बैठक आज शाम 5:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। फोरम के पदाधिकारियों ने सभी घटक बैंकों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।


