कांवड़ : मोटरसाइकिल पर सवार सुनहरे भोलेनाथ आकर्षण का केंद्र बने

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

भक्तों ने अपनी मोटरसाइकिल को अनोखी कांवड़ का रूप दिया है। पीछे भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा विराजमान है, जबकि हैंडल पर शिवलिंग सजाया गया है। हरिद्वार से गुरुग्राम तक गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे भक्त आकर्षक सजावट के साथ यात्रा कर रहे हैं।

कांवड़ : मोटरसाइकिल पर सवार सुनहरे भोलेनाथ आकर्षण का केंद्र बने

- भक्तों ने मोटरसाइकिल को ही बनाया अनोखी कांवड़, पिछली सीट पर विराजमान किए भोलेनाथ - हैंडल पर शिवलिंग सजाकर हरिद्वार से गुरुग्राम तक गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त

कांवड़ यात्रा की अनोखी भक्ति

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा में इस बार आस्था के साथ भक्तों की अनोखी भक्ति भी देखने को मिल रही है। कांवड़ मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार सुनहरे भोलेनाथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मोटरसाइकिल को कांवड़ का रूप

शिवभक्तों ने अपनी मोटरसाइकिल को ही अनोखी कांवड़ का रूप दिया है। पिछली सीट पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया है, जबकि हैंडल पर शिवलिंग सजाया है। मोटरसाइकिल को आकर्षक तरीके से सजाकर कई शिवभक्त हरिद्वार से गुरुग्राम तक गंगाजल लेकर निकले हैं।

यात्रा का आनंद

भोले बाबा को मोटरसाइकिल पर पीछे विराजमान कर यात्रा कर रहे अंकुर ने बताया कि हर साल सामान्य कांवड़ लाने से यात्रा का आनंद खत्म हो चुका था। यात्रा में दोबारा से आनंद लाने के लिए भोले नाथ को सुनहरे रंग में रंगकर मोटरसाइकिल पर विराजमान किया। साथ ही चश्मा, रुद्राक्ष और नोटों की माला भी भोले को पहनाई। यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल पर विराजमान सुनहरे रंग के भोलेनाथ की प्रतिमा राहगीरों और अन्य कांवड़ियों का ध्यान खींच रही है। प्रतिमा को फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से भी सजाया गया है। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्वयं भोलेनाथ भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हों। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर आगे शिवलिंग रखा है। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले लोग इस अनोखी कांवड़ को देखकर रुक रहे हैं और इसकी तस्वीरें भी ले रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦कांवड़ यात्रा में भक्त क्या लेकर निकले हैं?−
भक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से गुरुग्राम तक निकले हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवड़ : मोटरसाइकिल पर सवार सुनहरे भोलेनाथ आकर्षण का केंद्र बने