चलते-चलते-- हंगरी में कब्र खोदने का अनोखी प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हंगरी में कब्र खोदने की एक अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 19 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम को लगभग 2 मीटर लंबी कब्र खोदनी थी। रॉबर्ट नागी और लास्जलो ने 1 घंटे 21 मिनट में कब्र खोदकर प्रतियोगिता जीती और 640 डॉलर पुरस्कार जीते।

बुडापेस्ट, एजेंसी। हंगरी में कब्र खोदने की अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दो-दो सदस्यों वाली 19 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम को लगभग 2 मीटर लंबी, 80 सेंटीमीटर चौड़ी और 1.6 मीटर गहरी कब्र खोदनी होती है। फिर खोदी गई मिट्टी को वापस गड्ढे में डालकर साफ-सुथरा टीला बनाना होता है। इसका उद्देश्य कब्र खोदने के काम में शामिल लोगों के कौशल को सामने रखना है। रॉबर्ट नागी और उनके साथी लास्जलो ने 1 घंटे 21 मिनट में कब्र खोदकर प्रतियोगिता जीती। उन्हें करीब 640 डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई।


