आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी, परंपरा भी कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण दिवस और गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया। बच्चों और सेविकाओं ने मिलकर भगवान गणेश की आकृति बनाई। इस कार्यक्रम ने पोषण जागरूकता और सांस्कृतिक परंपरा को जोड़ा, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिला।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी, परंपरा भी कार्यक्रम

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण दिवस और गणेश चतुर्थी के पावन पर्व का अनूठा समन्वय देखने को मिला। विशेष कार्यक्रम में पोषण भी, परंपरा भी के संदेश को जीवंत करते हुए बच्चों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व पोषण सखियों ने उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज कराई। सेविकाओं और नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के अनाज, दाल व खाद्य सामग्री का उपयोग कर भगवान गणेश की मनमोहक व आकर्षक आकृति बनाई। रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को विभिन्न प्रकार के अनाज के पोषक तत्व और संतुलित आहार के महत्व से परिचित कराया गया।

अभिभावकों को भी परिवार के खानपान में विविधता लाने, स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक परंपरा को पोषण जागरूकता से जोड़कर आयोजित किए गए इस नवाचार ने बच्चों में रचनात्मकता, सीखने की ललक और सामूहिक सहभागिता की भावना को सशक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी, परंपरा भी कार्यक्रम