एआई की भूमिका 'दोधारी तलवार' के समान : सीतारमण

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई को ‘दोधारी तलवार’ बताते हुए कहा कि यह वित्तीय धोखाधड़ी का पता लगाने में मदद करता है, लेकिन साइबर हमलों को जटिल बनाता है। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना जरूरी है।

एआई की भूमिका 'दोधारी तलवार' के समान : सीतारमण

मुंबई, एजेंसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई को ‘दोधारी तलवार’ बताते हुए कहा कि इससे जहां वित्तीय धोखाधड़ी का तेजी से पता लगाने में मदद मिल रही है वहीं साइबर हमलों को अधिक जटिल और बड़े पैमाने पर अंजाम देने की क्षमता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना जरूरी है। वैश्विक फिनटेक सम्मेलन के समापन सत्र में सीतारमण ने कहा कि देश को ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जिसमें तेजी से तकनीकी विकास के साथ भरोसा भी कायम रहे। उन्होंने कहा कि डर के कारण नवाचार को रोकना और तेजी के कारण सुरक्षा से समझौता करना दोनों ही उचित नहीं हैं।

वित्तीय धोखाधड़ी का पता लगाना

वित्त मंत्री ने कहा कि एआई से वित्तीय क्षेत्र में धोखाधड़ी की पहचान और रोकथाम अधिक प्रभावी हो सकती है, लेकिन यही तकनीक हमलावरों को पहले से अधिक बड़े और जटिल साइबर हमले करने में सक्षम बना सकती है। इसलिए सुरक्षा उपायों को तकनीकी बदलाव के साथ लगातार उन्नत करना होगा।

क्वांटम कंप्यूटिंग और सुरक्षा

उन्होंने क्वांटम कंप्यूटिंग के बढ़ते इस्तेमाल का भी जिक्र किया। सीतारमण ने कहा कि पारंपरिक सुरक्षा और एन्क्रिप्शन प्रणालियों को समय रहते मजबूत करना जरूरी है, क्योंकि नई तकनीक मौजूदा सुरक्षा उपायों को अप्रासंगिक बना सकती है।

नियमन और निगरानी

उन्होंने कहा कि नियमन का उद्देश्य अनावश्यक प्रक्रियगत अड़चनें पैदा करना नहीं होना चाहिए। इसके बजाय मानवीय निगरानी, जरूरी जांच और आपात स्थिति में व्यवस्था को रोकने वाले सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्षमता और सुरक्षा एक-दूसरे के विरोधी लक्ष्य नहीं हैं बल्कि मजबूत संस्थागत व्यवस्था दोनों को साथ लेकर चल सकती है।

सामान्य प्रश्न

✦कौन सी केंद्रीय मंत्री ने एआई को ‘दोधारी तलवार’ बताया?−
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई को ‘दोधारी तलवार’ बताया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएआई की भूमिका 'दोधारी तलवार' के समान : सीतारमण