मुंगेर: मुंगेर में बोले ललन सिंह: "12 साल बेमिसाल" कोई नारा नहीं, धरातल की हकीकत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पहले 1 रुपये में केवल 40 पैसे जनता तक पहुंचते थे, जबकि अब सभी धन सीधे लाभार्थियों के खातों में जाते हैं। उन्होंने लोगों से 'मेक इन इंडिया' को अपनाने का आग्रह किया।

मुंगेर: मुंगेर में बोले ललन सिंह: "12 साल बेमिसाल" कोई नारा नहीं, धरातल की हकीकत

मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट ​मुंगेर। पोलो मैदान में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि "12 साल बेमिसाल" महज नारा नहीं, बल्कि देश के विकास की जमीनी हकीकत है। ​ललन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कोई भी प्रधानमंत्री लगातार 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी पीएम मोदी ने जनता के अटूट विश्वास के बल पर पीछे छोड़ दिया है। उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

​अतीत की सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से भेजे गए 1 रुपये में से सिर्फ 40 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे। आज मोदी सरकार ने बिचौलिया तंत्र को खत्म कर दिया है। डीबीटी के जरिए शत-प्रतिशत राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जाती है। ​सांसद ने इंफ्रास्ट्रक्चर में आए सुधारों को रेखांकित करते हुए कहा कि बेहतरीन सड़कों की बदौलत अब पटना से मुंगेर की दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी हो जाती है। जमालपुर-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंगेर एयरपोर्ट का निर्माण इस विजन का बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से 'मेक इन इंडिया' और लोकल सामानों को अपनाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुंगेर: मुंगेर में बोले ललन सिंह: "12 साल बेमिसाल" कोई नारा नहीं, धरातल की हकीकत