लोगों को बांटी महालक्ष्मी किट
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला बापरु में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट बांटी और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और बाल विकास सेवाओं को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। कार्यक्रम में अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

चम्पावत। आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला बापरु में आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट बांटी। इस दौरान गोद भराई की रस्म हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और बाल विकास सेवाओं को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की तारीफ की। यहां दर्जा धारी सुभाष बगौली, अधिकारी, बाल विकास विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।

