ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की

बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की

केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) ने रविवार को कहा कि उन्होंने कैबिनेट और राज्यसभा से इस्तीफा देने की पेशकश की। सिंह ने हरियाणा के हिसार...

बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की
नई दिल्ली, एजेंसीSun, 14 Apr 2019 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) ने रविवार को कहा कि उन्होंने कैबिनेट और राज्यसभा से इस्तीफा देने की पेशकश की।

सिंह ने हरियाणा के हिसार से उम्मीदवार के रूप में अपने बेटे बृजेंन्दर सिंह के चयन के बाद यह घोषणा यहां अपने सरकारी आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में की।

वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपने इस्तीफे की पेशकश की जानकारी दी है। वह वंशवाद विरोधी राजनीति का संदेश देना चाहते हैं क्योंकि उनके बेटे को लोकसभा का टिकट मिला है।

सिंह को 2016 में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय से स्थानानंतरित कर इस्पात मंत्रालय दिया गया था। कांग्रेस में चार दशक गुजारने के बाद सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें