ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलंदन में हुआ पासवान के दिल का ऑपरेशन

लंदन में हुआ पासवान के दिल का ऑपरेशन

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन गुरुवार को लंदन के रायल ब्राम्पटन अस्पताल में हुआ। परिवार का कहना है कि सर्जरी सफल रही। उनकी सेहत सुधर रही है।  लोक जनशक्ति पार्टी के...

लंदन में हुआ पासवान के दिल का ऑपरेशन
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 01 Jun 2017 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन गुरुवार को लंदन के रायल ब्राम्पटन अस्पताल में हुआ। परिवार का कहना है कि सर्जरी
सफल रही। उनकी सेहत सुधर रही है। 

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख 70 वर्षीय पासवान के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनकी स्थिति में सुधार
हो रहा है। उनके दिल के वाल्व में रिसाव था। इसे रोकने के लिए दिल में एक डिवाइस लगाने के लिए यह सर्जरी हुई है। पासवान 14 जून तक
छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को दिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें