भाकपा माले का धरना दसवें दिन भी जारी
हिन्दुस्तान, गोंडा
गोण्डा में भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन जारी है। आंदोलन की अध्यक्षता शोभाराम और संचालन सदानंद गिरी कर रहे हैं। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, यह धरना जारी रहेगा। धरने में कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।

गोण्डा। कलेक्ट्रेट परिसर में भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता शोभाराम और संचालन सदानंद गिरी ने किया। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से अपराध का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आ रहा। धरने में पंकज पासवान, समीउल्लाह, राजीव कुमार, सीताराम वर्मा, आशीष कुमार, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद अयूब और चेतराम वर्मा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।


