आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए पहुंचा यूनिफॉर्म

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा यूनिफॉर्म की आपूर्ति की गई है। 1190 सेट यूनिफॉर्म, जिसमें 596 सेविकाओं और 594 सहायिकाओं के लिए हैं, जल्द ही उनका वितरण किया जाएगा। इससे कार्यस्थल पर अनुशासन और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए पहुंचा यूनिफॉर्म

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया यूनिफॉर्म बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय पहुंच गया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सभी सेविका एवं सहायिकाओं के बीच यूनिफॉर्म का वितरण किया जाएगा। चक्रधरपुर में 298 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यूनिफॉर्म मिलने से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर सीडीपीओ कार्यालय में कुल 1190 सेट यूनिफॉर्म प्राप्त हुआ है। इनमें 596 सेट आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 594 सेट सहायिकाओं के लिए हैं। प्रत्येक लाभुक को दो-दो सेट यूनिफॉर्म दिए जाएंगे। यह यूनिफॉर्म गुजरात के सूरत स्थित संगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, चक्रधरपुर तक पहुंचाया गया है।

कार्यालय स्तर पर यूनिफॉर्म की जांच, अभिलेख संधारण एवं अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सीडीपीओ कार्यालय के लिपिक मार्टिन मुर्मू ने बताया कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद वितरण की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को चरणबद्ध तरीके से यूनिफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार समय-समय पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। एक समान यूनिफॉर्म से न केवल उनकी अलग पहचान बनेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कार्यस्थल पर अनुशासन और पेशेवर छवि भी मजबूत होगी। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए पहुंचा यूनिफॉर्म