एसएनसीयू पहुंची यूनिसेफ की टीम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का यूनिसेफ की टीम ने निरीक्षण किया। 18 बेड वाले यूनिट में 16 नवजात भर्ती थे। टीम ने उपचार सुविधाओं पर संतोष जताते हुए चिकित्सकों की सराहना की, खासकर डॉ. जयकिशन और डॉ. श्रुति छाबड़ा के प्रयासों की। अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।

एसएनसीयू पहुंची यूनिसेफ की टीम

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का बुधवार को यूनिसेफ की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में दिल्ली और पटना कार्यालय के अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने एसएनसीयू में नवजात शिशुओं को मिल रही उपचार सुविधाओं और देखभाल व्यवस्था का जायजा लिया। उस समय 18 बेड वाले एसएनसीयू में 16 नवजात भर्ती थे, जिनका इलाज चल रहा था। टीम ने उपचार व्यवस्था पर संतोष जताते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य की सराहना की। विशेष रूप से डॉ. जयकिशन और डॉ. श्रुति छाबड़ा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, आरपीएम, डीपीएम और अस्पताल प्रबंधक भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने नवजातों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएनसीयू पहुंची यूनिसेफ की टीम