टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच बनाने पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

यूनिसेफ, पीसीआई इंडिया और गावी के सहयोग से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने और टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। योगदान के लिए आशा, एएनएम, संगिनी, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई।

टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच बनाने पर दिया जोर

यूनिसेफ,पीसीआई इंडिया एवं गावी के सहयोग से प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा, एएनएम, संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी स्योहारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओर अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही द्वारा की गई। प्रशिक्षण के दौरान यूनिसेफ पीसीआई इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सौरव आर्य एवं फैसल खान एवं जिला समन्वयक नवीन त्रिपाठी द्वारा प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के विषय

प्रशिक्षण में टीकाकरण से इनकार करने वाले एवं अवरोध उत्पन्न करने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन जीरो डोज बच्चों की पहचान एवं उन्हें टीकाकरण से जोड़ना, माइक्रो प्लान तैयार करना, आशा की डायरी का प्रभावी उपयोग, कम्युनिटी मीटिंग एवं गतिविधियों का आयोजन, माइक्रो प्लानिंग, कम्युनिकेशन प्लानिंग तथा समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

टीकाकरण की सफलता के लिए भूमिका

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच बनाना आवश्यक है। विशेष रूप से जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें समय से टीकाकरण से जोड़ने में आशा, एएनएम, संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सकारात्मक वातावरण तैयार करना

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा प्रभावशाली व्यक्तियों एवं समुदाय के सहयोग से टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने के तरीके भी बताए गए।

समापन पर आह्वान

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से लागू करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज एवं जीरो डोज बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान आईओ वीरसिंह, एचआई राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, बीपीएम शालिनी विश्नोई, डीईओ अनम राशि समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया था?−
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनिसेफ, पीसीआई इंडिया एवं गावी के सहयोग से आयोजित किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच बनाने पर दिया जोर