एसडीएम के आदेश पर मुख्य द्वार से चबूतरे पर पहुंचा धरना

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ प्रखंड में समाजसेवी गौतम सागर राणा के नेतृत्व में 14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 64वें दिन भी जारी है। धरना स्थल को मुख्य द्वार से हटा कर चबूतरे पर स्थानांतरित किया गया है। राणा ने नए धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, जबकि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

एसडीएम के आदेश पर मुख्य द्वार से चबूतरे पर पहुंचा धरना

जमुआ। जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर 14 सूत्री मांगों को लेकर समाजसेवी गौतम सागर राणा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 64वें दिन भी जारी रहा।

धरने का स्थान परिवर्तन

अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ के आदेश के बाद अब धरना स्थल को कार्यालय के मुख्य द्वार से हटाकर परिसर के मुख्य द्वार के समीप स्थित चबूतरे पर निर्धारित किया गया है। एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 27 सितंबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसआईआर-2026 के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जमुआ प्रखंड में 42 पंचायत होने के कारण कार्यालय में मतदाताओं और आम नागरिकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मुख्य द्वार पर धरना जारी रहने से आवागमन और सरकारी कार्यों में बाधा तथा विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की मांग

इसी के मद्देनजर एसडीएम ने धरनास्थल को मुख्य द्वार से स्थानांतरित कर परिसर के मुख्य द्वार के समीप स्थित चबूतरे पर निर्धारित कर दिया है। बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी जमुआ को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ धरनास्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी का निर्देश दिया गया है।

आंदोलन जारी रखने की घोषणा

इधर, गौतम सागर राणा ने एसडीएम को आवेदन देकर नए धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के आदेश का सम्मान करते हुए निर्धारित स्थान पर धरना जारी रखेंगे, लेकिन नए स्थान पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जान-माल का खतरा हो सकता है। इसलिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

राणा ने आवेदन में कहा है कि उनकी 14 सूत्री मांगों में राशन, पेयजल, सड़क सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। 64 दिन बीतने के बावजूद मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ जमुआ और उपायुक्त गिरिडीह को भी दी गई है。

सामान्य प्रश्न

✦धरना किस मुद्दे पर चल रहा है?−
धरना 14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसडीएम के आदेश पर मुख्य द्वार से चबूतरे पर पहुंचा धरना