वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पलामूमेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई। 17 जुलाई को झारखंड के वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। पलामू में 36 हजार बेरोजगारों ने आवेदन भरा था, लेकिन नियुक्ति का मामला अभी भी अधर में है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक रविवार को जिला कार्यालय बारालोट में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 17 जुलाई को नियुक्ति कराने की मांग को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पलामू में कर्मचारियों को नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसमें 36 हजार बेरोजगारों ने आवेदन भरा है। पलामू में नियुक्ति का मामला अधर में लटका है।
बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे समेत कई बेरोजगार उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


